Bhu Naksha Bihar | भू नक्शा बिहार | Bihar naksha online

Bhu Naksha online | Bihar bhumi naksha online | bhu naksha Bihar ka online Kaise nikale | jameen ka naksha Kaise nikale online Bihar | how to download bhu naksha Bihar

आज की इस पोस्ट में हम लोग सीखेंगे की हम कैसे बिहार के किसी भी जमीन का घर बैठे नक्शा को डाउनलोड कर सकते हैं | इसके लिए बिहार सरकार ने एक ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च किया है | जिसकी मदद से हम लोग घर बैठे ऑनलाइन भू नक्शा बिहार के सभी जिलों का नक्शा घर बैठे निकाल सकते है |

निकाली गई नक्शे को आप प्रिंट या डाउनलोड करके पीडीएफ फाइल मे रख सकते हैं | इस पोस्ट में आपको ऑनलाइन बिहार नक्शा निकालने की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी | तो बने रहिए आज के इस ब्लॉग पोस्ट में और चलिए शुरू करते हैं आज का ये ब्लॉग पोस्ट

भू नक्शा बिहार

अब हम लोग भू नक्शा बिहार के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करेंगे इसके बारे में जानेंगे तथा इसके लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे | पूरी जानकारी इस पोस्ट में मिलेगी इससे पहले क्या होता था कि हम लोगों को भूमि नक्शा निकालने के लिए अपने प्रमंडल में जाकर रजिस्ट्री ऑफिस से निकालना होता था |

लेकिन अब सरकार ने इसे ऑनलाइन कर दिया है जिससे कि बिहार वासियों को कहीं भी नक्शा निकालने के लिए जाने की जरूरत नहीं है | आप लोग घर बैठे ही भू नक्शा निकाल सकते हैं | बिहार के किसी से जमीन का नक्शा निकालने के लिए आपको भू नक्शा के ऑफिशियल साइट पर जाना है

भू नक्शा बिहार के लाभ

  1. इस योजना के ऑनलाइन हो जाने से बिहार वासियों को नक्शा निकालने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है | घर बैठे ही निकाल सकते हैं |
  2. इससे हम लोगों को भू नक्शा निकालने के लिए लगने वाले शुल्क भी नहीं देने होंगे | अब आप लोग भू नक्शा फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं |
  3. भू नक्शा के ऑनलाइन हो जाने से काफी लोगों का समय भी बच रहा है |
  4. इससे लोगों की परेशानी कम हुई है
  5. भू नक्शा से आप किसी भी जमीन का प्लॉट संख्या जान सकते हैं
  6. किस प्लॉट संख्या में कितना जमीन है यदि आप इस नक्शे से जान सकते हैं|

बिहार भू नक्शा निकालने के लिए पात्रता

  1. आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए |
  2. इसके लिए आवेदक के नाम से दाखिल खारिज हुआ होना चाहिए |
  3. किसी भी आवेदक का भू नक्शा निकालने के लिए उसका नाम डिजिटल जमाबंदी पंजी में मौजूद होना चाहिए |
  4. बिहार के लिए अभी भू नक्शा फोटो आई प्लॉट वाइज उपलब्ध नहीं है |
  5. बिहार में अभी फिलहाल सर्वे चल रहा है सर्वे पूरा होने के पश्चात प्लॉट वाइज भू नक्शा निकलना स्टार्ट हो जाएगा |

जमीन का नक्शा निकालने के लिए जरूरी का कागजात

  1. खाता संख्या
  2. खेसरा संख्या
  3. जमाबंदी संख्या
  4. दाखिल खारिज भाग वर्तमान एवं पृष्ठ संख्या

नोट – जमीन का नक्शा निकालने के लिए ऊपर दिए गए किसी एक ऑप्शन का उपयोग करके आप भू नक्शा निकाल सकते हैं | यहां पर आप अपने नाम से ही निकाल सकते हैं |

बिहार के जमीन का नक्शा निकालने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया –

जमीन का नक्शा निकालने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले आपको भू नक्शा के ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जानी है | ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें http://dlrs.bihar.gov.in/
  2. ऑफिशियल वेबसाइट पर आने के बाद सर्विस ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  3. सर्विस पर क्लिक करने के बाद आप लोगों को भू मानचित्र पर क्लिक करना है | भू मानचित्र पर क्लिक करने के बाद नई साइट ओपन होगी |
  4. भू मानचित्र की साइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें http://hccl.bih.nic.in/map/index.aspx
  5. यहां पर आने के बाद मैं आपको मैप(map) पर क्लिक करके सर्च एंड व्यू (search and view map) मैप पर क्लिक करें |
  6. यहां आपसे आपका जिला, ब्लॉक, हल्का और थाना सिलेक्ट करके अपना खाता या खसरा नंबर से सर्च करके सबमिट करें |
  7. अब आप लोग का भू नक्शा निकालकर आपके सामने आ जाएगा | किसी पर भी क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते हैं |

भू नक्शा या जमीन का नक्शा के लिए ऑफलाइन मोड में कैसे निकाले

ऑफलाइन मोड में आपको अनुमंडल कार्यालय में जाकर अपनी मौजा का भू नक्शा निकालना पड़ेगा | इसके लिए आपको कुछ चार्ज भी pay करने होंगे और आप लोगों को यह नक्शा वहां से मिल जाएगा |

जमीन की नापी के लिए ऑफलाइन भू नक्शा ही उपयोग में लाया जाता है | यदि आप लोग जमीन का नापी करवाना चाहते हैं तो आपको यही नक्शा निकालना पड़ेगा |

Leave a Comment